Maharajganj

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर चौक नगर पंचायत में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-:बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद चौक नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया, चेयरमैन संगीता देवी, भाजपा नेता राजू, विनोद, संदीप, भोला सहित तमाम कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता पर भरोसा जताते हुए भाजपा को भारी समर्थन दिया है। नेताओं ने जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों की स्वीकृति बताया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश ही नहीं, पूरे संगठन के उत्साह को बढ़ाने वाली है। जश्न के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरने के लिए लगातार काम करती रहेगी। चौक नगर पंचायत क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल